{"_id":"576822ec4f1c1b9a74b480b2","slug":"thousands-of-devotees-took-a-dip-in-the-sarayu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी सरयू में स्नान-दान कर प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन पूजन किया। पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए।
भारी भीड़ से मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहे। बावजूद इसके मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहनों की पार्किंग से हनुमानगढ़ी चौराहे से दीनदयाल तिराहे तक के साथ ही गली-कूचों में श्रद्धालु व स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे।
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व को लेकर नगरी में रविवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भोर होते-होते श्रद्धालुओं का रेला सरयू के स्नान घाटों पर जुटने लगा। सरयू में स्नान-दान के बाद श्रद्धालु प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम मंदिर, हनुमत सदन, हनुमत निवास आदि प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए जुट गए।
विज्ञापन
यह क्रम सुबह से देर शाम तक बना रहा। हनुमानगढ़ी, कनक भवन में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्व पर मंदिरों में आयोजित धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। भारी भीड़ का आलम यह रहा कि सरयू तट से मठ-मंदिरों को जाने वाले मार्ग पर वाहनों के आवागमन से जगह-जगह मार्ग जाम जैसी स्थितियों से श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय बाशिंदे भी परेशान हुए।
नयाघाट बंधा तिराहे से नयाघाट के बीच, श्रंगारहाट, डाकखाना, दंतधावन कुंड, श्रीराम अस्पताल के पास सुबह 10 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने राजसदन, दंतधावन कुंड के पास चार पहिया वाहनों को आगे जाने के लिए बैरियर लगा प्रतिबंधित कर दिया था लेकिन गली-कूचों से टैक्सी वाहन व पर्यटक वाहनों की कतारों से जाम लगते रहे।
हाल यह रहा कि गली-कूचों से मुख्य मार्ग पर भी चार पहिया वाहन दौड़ते रहे। स्थिति यह रही कि सुबह के समय हनुमानगढ़ी चौराहे से दीनदयाल तिराहे के बीच दो पहिया वाहनों की सड़कों पर पार्किंग के कारण जाम लगते रहे। दूसरी बेला के बाद भीड़ छंटने पर स्थिति सामान्य हो सकी।