{"_id":"63f7b50e115f989ed609dc84","slug":"there-was-chaos-due-to-the-death-of-three-people-of-the-same-village-faizabad-news-c-13-1-100468-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम
Fri, 24 Feb 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
भेलसर (अयोध्या)। हाईवे पर हादसे में मुजफ्फरपुर गांव के तीन लोगों की मौत की खबर से कोहराम मच गया। रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे हुए दर्दनाक हादसे से घटनास्थल का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए।
मृतक जातिरा पुत्री राम दुलारे के घर पर दुरदुरिया का कार्यक्रम था। जातिरा दुर्घटना में मृत मासूम हर्षमान पुत्र तिलक राम की सगी बुआ थी। जातिरा कई वर्षों से अपने मायके में अपने भाई राम अचल की पत्नी की मृत्यु होने के बाद से छोटे बच्चे की देखभाल के लिए रह रही थी। कई वर्ष पूर्व में जातिरा की शादी हुई थी लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी।
वहीं अनूपा पत्नी अनिल निषाद को बृहस्पतिवार दोपहर बाद जिला अस्पताल से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक सुरती पुत्री बसंत लाल ने कक्षा 8 की पढ़ाई संत टाटी बाबा एजुकेशनल एकेडमी से पूरी करने के बाद गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव भी घटना स्थल और उसके बाद मुजफ्फरपुर गांव पहुंचे। मृतक व घायलों के परिवार वालों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे पर सपा नेता एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने भी शोक जताया है। फिलहाल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों को ढांढ़स बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है।