फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There should be no irregularities in board exams at any level: Gulab Devi

बोर्ड परीक्षा में किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए गड़बड़ी : गुलाब देवी

Sat, 31 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There should be no irregularities in board exams at any level: Gulab Devi
अयोध्या। अयोध्या दौरे पर शनिवार को पहुंची माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ आगामी यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय व जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय को निर्देश दिए कि परीक्षा व्यवस्था में कहीं कोई गड़बड़ी किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह नए साल के प्रारंभ में अपने विभागीय बैठक लेने आई हैं। उन्होंने बैठक में 2023 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अधिकारियों को यह स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में तदर्थ शिक्षकों को लेकर परिस्थितियों का अवलोकन किया जा रहा है। मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि वह नए साल में अयोध्या दर्शन और रंग महल में आयोजित महोत्सव में भागीदारी करने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed