फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The youth who returned after earning from Gujarat became a victim of poisoning

गुजरात से कमा कर लौटा युवक जहरखुरानी का शिकार

Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The youth who returned after earning from Gujarat became a victim of poisoning
अयोध्या। गुजरात से कमाकर लौट रहा युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनायत नगर थाना क्षेत्र के पाराखानी सैदखापुर गांव निवासी 23 वर्षीय विशाल दुबे पुत्र शिवपाल दुबे गुजरात (सूरत) में मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन

रविवार सुबह अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां से घर के लिए निकला। वो रायबरेली बाईपास पहुंचे पर गाड़ी का इंतजार कर रहा था उसी बीच सफेद अपाची मोटरसाइकिल से दो युवक आए और विशाल से कहा कि हम भी इनायत नगर की ओर चल रहे हैं।
विज्ञापन

आपको छोड़ देते हैं। उनके बहकावे में विशाल आ गया और उनकी मोटरसाइकिल पर बैठ गया। उक्त लोगों ने बाला सराय पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद विशाल को नशीला बिस्किट खिला दिया। कुछ देर बाद विशाल बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको अज्ञात अपाची बाइक सवार दोनों ने अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग के मीठे गांव के पास सड़क के किनारे फेंक दिया था। राहगीरों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाकर भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विशाल के पिता शिवपाल परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंच गए। जहरखुरानी के शिकार हुए युवक के पिता ने बताया कि 15 से 20 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान गायब है। खबर लिखे जाने तक विशाल होश में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed