फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   the young man died from fire

आग से जिंदा जला युवक

Tue, 03 Nov 2015 10:51 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
आग से युवक की जलकर मौत, 10 छप्पर राख
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे तहसील प्रशासन के लोगों ने क्षति का आकलन किया है लेकिन तात्कालिक  इमदाद अभी फूटी कौड़ी भी वितरित नहीं की गई है।

मवई थानाक्षेत्र के तकिया मजरे कुशहरी गांव में मंगलवार की भोर तकरीबन तीन बजे रामवरन निषाद के छप्पर के घर में जल रही ढिबरी अचानक कैसे गिरी, कोई समझ न पाया। ढिबरी गिरते ही आग छप्पर में फैलने लगी। देखते ही देखते आग ने बगल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सो रहे ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, आग इतनी तेज हो गई थी कि बुझा पाना उनके वश में नहीं रहा। पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे।
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना राम सनेही घाट स्थित फायर स्टेशन को दी। कुछ ही देर में पहुंचे अग्निशमन दल ने गांव के पश्चिम में बह रही कल्याणी नदी से पानी लेकर गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक छप्पर में सो रहा मजदूरी कर देर रात घर आया पतिराम निषाद (30) पुत्र बद्री प्रसाद निषाद की आग की लपटों में घिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसको आग लगने का आभास भी नहीं हो सका, कारण कि वह जिस चारपाई पर सो रहा था, आग बुझने के बाद उसी पर उसका कंकाल मिला। पतिराम के दो छोटे बच्चों व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। इसके अलावा राम बरन निषाद की तीन बकरी व घर की गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गई।

पड़ोसी सुंदर निषाद, विधवा बालजती, मंगल पहलवान, क्रांती देवी, रामजस, राम अभिलाष व मोहन देई का घर भी जल कर राख हो गया। इन सभी के मकानों की दीवार मिट्टी से बनी थी और सभी के घर की छत छप्पर की थी। मवई एसआई राम सजीवन वर्मा ने पतिराम निषाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

शादी के सामान राख, कैसे पूरे होंगे अरमान
पड़ोसी सुंदर निषाद ने अपनी बेटी के विवाह के लिए लगभग 40 हजार के  सामान खरीद कर घर में रख रखा था। वह भी इस घटना में जलकर राख हो गया। सुंदर का कहना कि अब वह अपनी बेटी के हाथ कैसे पीले करेगा, जो कुछ था सब तो स्वाहा गया। यही हाल विधवा बालजती का था। उनकी बेटी नीलम की दो माह बाद शादी होनी थी। सारा सामान हाथ पीले होने से पहले आग की भेंट चढ़ गए।


पंाच लाख के नुकसान का अनुमान
रुदौली तहसील प्रशासन ने घटना में लगभग पांच लाख के नुकसान का आंकलन किया है। मौके पर जांच के बाद तहसीलदार अशोक वर्मा ने बताया कि अग्निकांड से प्रभावित सभी लोगों को प्रशासन की तरफ  से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। अभी पांच लाख की क्षति आंकी गई है। जल्द ही अहैतुक सहायता मिलेगी। उधर गांव के लोगों ने पीड़ितों का दर्द बांटा है। खाने-पीने के सामान मुहैय्या कराए जा रहे हैं। लेकिन ठंड में परिवार की महिलाएं-बच्चे आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed