फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The work of construction of a new route from the station to Tedhibazar will start soon.

स्टेशन से टेढ़ीबाजार तक नए मार्ग के निर्माण का काम जल्द हो शुरू

Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The work of construction of a new route from the station to Tedhibazar will start soon.
अयोध्या। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ सुरेश कुमार सपरा एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अयोध्या रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। स्टेशन से टेढ़ीबाजार तक बनने वाले नए रास्ते का काम जल्द शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के कार्यों की प्रगति देखी। कहा कि अयोध्या में बन रहा रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसके परिसर में एक लाख श्रद्धालु रुक सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर मॉडल की तरह बन रहा रेलवे स्टेशन भव्यता व सुविधा के मामले में अव्वल होगा। बताया कि मार्च 2023 तक रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने अयोध्या-गोसाईगंज रेल मार्ग के दोहरीकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। अयोध्या कैंट स्टेशन के मास्टर प्लान पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किये।
प्रबंधक ने संरक्षित एवं समयबद्ध रेल संचालन व आधुनिक यात्री सुविधाओं के समावेश को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए कार्य करने पर बल दिया।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने शुक्रवार को दोपहर गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम न होने पर नाराजगी जाहिर की।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर तुरंत माल गोदाम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। स्टेशन की साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed