फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The smile on the face for personality development : Naik

व्यक्तित्व विकास के लिए चेहरे पर हो मुस्कान : नाइक

Sat, 04 Mar 2017 11:48 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The smile on the face for personality development : Naik
एनडी कृषि विवि के 18वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को कुलाधिपति, मुख्य अतिथि व कुलपति के साथ कुछ इस अंदाज में दिखे मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के 18 वें दीक्षांत समारोह के अध्यक्षीय संबोधन में कुलाधिपति राम नाइक ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर चर्चा डेढ़ दशक से चल रही है लेकिन यहां पर बिना आरक्षण के लड़कियों ने अपनी मेधा की बदौलत 31 प्रतिशत मेडल प्राप्त किए हैं।  विद्यार्थियों को सफल जीवन के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि मनुष्य को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अदुब्ल कलाम के उद्बोधन का जिक्र करते हुए कहा कि सपने रात में सोते हुए नहीं बल्कि दिन में जागते हुए देखने चाहिए। जब तक सपने साकार न हो जाए, तब तक चुप नहीं बैठना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने बच्चों को चार तरह के गुरुमंत्र भी दिए जिसमें व्यक्तित्व विकास के लिए चेहरे पर मुस्कान होना बताया तो अच्छे कार्यों की सराहना करने का भी मंत्र सुझाया। वहीं दूसरे लोगों की अवमानना न करने की सीख दी तो जीवन के लिए कुछ बेहतर करने का चिंतन भी जरूरी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के पहले समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली डॉ. एस अय्यप्पन ने कहा कि खेतों में काम करने वाले किसान कृषि ऋषि हैं और अन्न ही ब्रह्म है। अब देश को इन्द्रधनुष क्रांति चाहिए।

उन्होंने कार्यक्रम में सभी पदक पाने वाले मेधावियों से अपील की कि वे अपने कौशल का परिचय ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण अंचल में दें, जिससे कृषि और ग्रामीण अंचल में विकास की धारा में तेजी आ सके। राज्यपाल के विलंब से आने के कारण कार्यक्रम थोड़ी देर में शुरू हुआ।


विवि परिसर में आचार्य नरेंद्र देव उद्यान पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पौधरोपण किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अख्तर हसीब, कुलसचिव डा. पीके सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed