फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The number of beds in the medical college has been increased to 380

मेडिकल कॉलेज में 380 की गई बेडों की संख्या

Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The number of beds in the medical college has been increased to 380
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के चौथे बैच की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इसके लिए एनएमसी के सभी मानक पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज में स्थापित बेडों की संख्या तीन सौ से बढ़ाकर 380 कर दी गई है। फैकल्टी के आठ पदों पर भर्ती की जाएगी। अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में वर्ष 2019 से सौ सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई। मौजूदा समय में तीसरे बैच के दाखिले की तैयारी हो चुकी है। नीट से परिणाम घोषित होने के बाद काउंसिलिंग का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही आगामी सत्र की तैयारियां भी अभी से शुरू हो गई हैं। इसके लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के सभी मानकों को पूर्ण करके प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चौथे बैच के लिए 380 बेड क्रियाशील होने की आवश्यकता है। अभी तक मेडिकल कॉलेज में तीन सौ बेड क्रियाशील थे। दो सौ बेड का नया भवन निर्माणाधीन है लेकिन चौथे बैच के मानक को पूर्ण करने के लिए पहले से मौजूद 80 बेड को क्रियाशील किया जा रहा है। अलग-अलग वार्डों में बेडों को स्थापित करने का कार्य गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब तक फैकल्टी व ट्यूटर के 89 पदों की जरूरत थी लेकिन चौथे बैच के लिए मानक के अनुरूप 97 पदों की जरूरत है जिसे पूर्ण करने के लिए भी खाका तैयार करके शासन को भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही शेष आठ पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने बताया कि नया भवन बनकर तैयार होने में विलंब हो रहा है। इस वजह से पहले से निर्मित भवन में ही बेड स्थापित किए जा रहे हैं। मानकों के अनुरूप समस्त तैयारियां की जा रही हैं। आठ पदों पर भर्ती के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed