फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The municipality drink contaminated water

दूषित पानी पिला रही नगर पालिका

Sat, 29 Aug 2015 10:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
यह खुलासा हुआ है पानी की गुणवत्ता की जांच में। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने नगरपालिका को पत्र भेज कर पानी की गुणवत्ता सुधारने की सलाह दी है।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मोहल्लों से 17 से 22 अगस्त के बीच पानी की जो सेंपलिंग ली गई वह चौंकाने वाली है। पानी के 50 फीसदी से अधिक नमूने फेल पाए गए हैं। इस दौरान नगर क्षेत्र से 87 पानी के नमूने संकलित किए हैं।

जिसमें से 50 नमूने फेल पाए गए हैं। शहर में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम पानी की गुणवत्ता की जांच करती है।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावनाएं अधिक होती है। इसलिए इस दौरान अनिवार्य रूप से पानी की गुणवत्ता परखी जाती है। 17 अगस्त को पानी के 14 नमूने संकलित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें से छह नमूने फेल पाए गए। 18 अगस्त को पानी के 15 नमूने की जांच हुई तो भी छह नमूने मानक पर खरा नहीं उतरे। 19 अगस्त और 22 अगस्त को तो हद हो गई।

जिस भी मोहल्ले से पानी का नमूना संकलित किया सब के सब फेल पाए गए। 19 अगस्त को 15 और 22 अगस्त को 13 पानी के नमूनों की जांच की गई। ये सारे नमूने मानक पर खरा नहीं उतरे। इसी प्रकार 20 अगस्त को 15 में से चार और 21 अगस्त को 15 नमूनों में से छह नमूने फेल पाए गए हैं।


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष डॉ. छैल विहारी दुबे  का कहना है कि पानी की आपूर्ति जिस प्रकार से नगरपालिका से की जा रही है, उससे संक्रामक बीमारियां बढ़ेंगी। पीलिया, डाइफायड, डारिया जैसी बीामारियों का प्रकोप बढ़ेगा। शरीर से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed