फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The main bath today, the city of devotees drop curtain

मुख्य स्नान आज, श्रद्धालुओं से पटी नगरी

Sat, 29 Aug 2015 12:07 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध सावन झूला मेले का मुख्य स्नान शनिवार 29 अगस्त को है। मेले के मुख्य पर्व पूर्णिमा पर स्नान, दान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है। मेले के अंतिम पर्व श्रावण पूर्णिमा पर नगरी में देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगातार हो रहा है।
विज्ञापन


कनक भवन, रंगमहल, श्रीराम बल्लभाकुंज, सद्गुरु सदन, विअहुति भवन, दिव्यकला कुंज, जानकी महल ट्रस्ट, लक्ष्मण किला, रामहर्षण कुंज समेत अन्य मंदिरों में संत-धर्माचार्य व श्रद्धालु झूलनोत्सव के उल्लास में डूबे हैं।  
विज्ञापन


श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया 17 अगस्त से शुरू हुआ सावन झूला मेला श्रद्धालुओं से गुलजार है। मठ-मंदिरों में आयोजित झूलनोत्सव में संत-धर्माचार्यों के साथ श्रद्धालु आराध्य भगवान की रसिक भाव में उपासना कर रहे हैं। मेले के मुख्य पर्व के करीब आने के साथ मंदिरों में धार्मिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन शबाब पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के मुख्य पर्व में स्नान-दान आदि उपाकर्म के लिए शुक्रवार की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शनिवार को श्रावण पूर्णिमा स्नान व दर्शन के लिए मेले में तीर्थयात्रियों का जमावड़ा होने लगा है। श्रद्धालु मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में ठौर बना रहे हैं।


बारिश के बावजूद सुबह से सरयू स्नान के साथ प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर मेला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित कर दिया। चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed