फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Hindi paper leak case did Kendradhyksh

हिंदी का पर्चा लीक मामले में केंद्राध्यक्ष हटे

Thu, 07 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The Hindi paper leak case did Kendradhyksh
फैजाबाद के गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शाम को होने वाली बीए द्वितीय वर्ष हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र का परचा सुबह की पाली में ही खोले जाने के मामले में गुरुवार को विवि प्रशासन ने केंद्राध्यक्ष डॉ. डीएन वर्मा को हटाने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


उनके स्थान पर डॉ. आरके तिवारी को नया केन्द्राध्यक्ष बना दिया गया है। उधर, अंबेडकरनगर के सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर में मिली नकल सामग्री पर उड़ाका दल की रिपोर्ट पर केंद्राध्यक्ष डा. कविता श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा के 23 वें दिन गुरुवार को 39 नकलची पकड़े गए। एक दूसरे की कॉपियां टीपते सबसे ज्यादा परीक्षार्थी प्रतापगढ़ के सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज में पकड़े गए। अंबेडकरनगर के सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर में मिली नकल सामग्री पर उड़ाका दल की रिपोर्ट पर केंद्राध्यक्ष डा. कविता श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम पाली में गोंडा के महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर में चार नकलची, सरयू महाविद्यालय करनैलगंज एवं श्री जगदंबा शरण सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में तीन-तीन नकलची पकड़े गए। अंबेडकरनगर के फूला देवी चंद्रधर महाविद्यालय चन्दौका भीटी के केंद्राध्यक्ष डा. एके वाजपेई की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक ने प्रश्न पत्र के पैकेटों को खोलकर परीक्षा कराया गया।

इस पर उड़ाका दल ने कड़ी आपत्ति दर्ज की। यहां पर चार नकलची पकड़े गए। प्रतापगढ़ के सरयू देवी डिग्री कॉलेज उडैयाडीह पटटी एवं बेनी प्रसाद सोमवंशी महाविद्यालय भरोखन में दो-दो कक्ष निरीक्षकोें को कार्य में शिथिलता के कारण हटा दिया गया।

सरयू देवी डिग्री कॉलेज में छह नकलची पकड़े गए। द्वितीय पाली में अंबेडकरनगर के सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर में आठ नकलची पकडे़ गए। यहां पर नकल सामग्री बरामद हुई लेेकिन केंद्राध्यक्ष डा. कविता श्रीवास्तव ने उड़ाका दल की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।


प्रतापगढ़ के सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज में सबसे अधिक 11 नकलची पकड़े गए। गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के केंद्राध्यक्ष डा. डीएन वर्मा को कार्यमुक्त कर डा. आरके तिवारी को नया केंद्राध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed