फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The fog and cold wave ceased speed

कोहरे व शीतलहर ने कंपाया, थमी रफ्तार

Thu, 29 Dec 2016 11:35 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The fog and cold wave ceased speed
फैजाबाद में गुरूवार को गद्दोपुर में ठंड व गलन से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कोहरे और शीतलहर के कहर से गुरुवार को पूरे दिन शहर से गांव तक हर कोई कांप उठा। हाड़कंपाऊ ठंड से पूरे दिन राहत नहीं मिली। सूर्य बादलों में छिपा रहा और पछुआ हवा से हर कोई उफ कर उठा। गलन और ठंड की वजह पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच पछुआ हवा की गति का बढ़ जाना है।
विज्ञापन


शुक्रवार तक पछुआ हवा चलने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो ठंड और गलन से तब तक राहत के आसार नहीं हैं। सरकारी अलाव नाकाफी होने से राहत नहीं है। कृषि वैज्ञानिक गेहूं की फसल के लिए ठंड को लाभकारी बता रहे मगर आलू-सरसों पर पाला लग सकता है। 
विज्ञापन


घने कोहरे से ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। अप अमृतसर-जयनगर साढ़े पांच घंटे, डाउन देहरादून से हावड़ा तीन घंटा, अप टाटानगर-अमृतसर दो घंटा, डाउन वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर ढाई घंटा, अप धनबाद फिरोजपुर ढाई घंटा, अप छापरा-फर्रुखाबाद चार घंटा, अप डिब्रूगढ़ अमृतसर पांच घंटा, डाउन दिल्ली मुजफ्फरपुर दो घंटा, डाउन फर्रुखाबाद छपरा साढ़े पांच घंटे की देरी से फैजाबाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे समेत सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी रेंगती दिखी। रात्रि सेवा की बसें 5 से 10 घंटे देरी से आ रही हैं, इससे यात्रियों का बुरा हाल है। सार्वजनिक जगहों पर अलाव भी नहीं चल रहे हैं। कई जगह लकड़ी गिराने के बाद दूसरे लोग उठा ले जा रहे हैं। 

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी से उपजी गलन को पछुआ हवा मैदान में पहुंचा रही है। इसकी वजह से जिले में गलन बढ़ गयी है। उनका कहना था कि शुुक्रवार तक मौसम के ऐसे ही रहने की उम्मीद है।

इसी दिन नया डेटा मिलेगा, इसी के बाद आगामी दिनों की भविष्यवाणी की जा सकेगी। बताया अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे लुढ़क गया है। यह 16 डिग्री पर था न्यूनतम तापमान दस डिग्री दर्ज किया गया है।


उन्होंने शुक्रवार को भी कोहरा रहने और पछुआ हवा चलते रहने से गलन के बरकरार रहने की संभावना जताई है। दिन में शहर के लोग पेड़ों की लकड़ियां व पुराने टायरों को जलाकर गर्म होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed