{"_id":"6aca84c07240bf57bf00093c","slug":"amidst-the-festive-fervor-of-ramlilas-chants-hailing-the-mother-goddess-will-also-echo-in-the-city-of-ram-starting-today-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-160677-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामलीलाओं की धूम के साथ आज से रामनगरी में गूंजेंगे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामलीलाओं की धूम के साथ आज से रामनगरी में गूंजेंगे मां के जयकारे
Sun, 11 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
5-- फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)--पलिया शाहबदी में माता की मूर्ति तैयार करते युवा। अमर उजाला
अयोध्या। शारदीय नवरात्र का पर्व रविवार से शुरू हो रहा है। जिले में करीब 2700 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस बार मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालुओं को बर्फानी बाबा और नीब करोरी बाबा के दर्शन का अवसर भी मिलेगा।
दुर्गा पूजा पंडालों में आस्था के विविध रंग दिखाई देंगे। पहले दिन 31 पंडालों के पट खुलेंगे। इसके साथ ही रामकथाओं की भी धूम रहेगी। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
फतेहगंज स्थित रामजानकी मंदिर में पहली बार नीम करोली बाबा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां मां दुर्गा के साथ नीम करोली बाबा और बर्फानी बाबा के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होंगे। नवरात्र और दशहरा को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दुर्गा पूजा समितियां पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं, वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
शहर के चौक, फतेहगंज, रिकाबगंज, लालबाग और नाका सहित विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर प्रतिमाओं के निर्माण और पंडालों की सजावट का काम अंतिम चरण में है।
अयोध्या मंडल में स्थापित होंगी करीब 10 हजार प्रतिमाएं : पुलिस-प्रशासन ने दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा ने बताया कि अयोध्या मंडल के पांचों जिलों में करीब 10 हजार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।
सभी पूजा पंडालों में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मी और वालंटियर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी और सिविल पुलिस के जवान भी लगाए जाएंगे। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदियों में एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर तैनात रहेंगे। पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रहेगी। कुछ दुर्गा पूजा समितियों ने इस बार डीजे का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय लिया है।