{"_id":"6aca8710ae041b303a09e9c4","slug":"581-council-schools-in-the-district-remained-closed-on-the-occasion-of-pitru-visarjan-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-160712-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पितृ विसर्जन के बहाने बंद रहे जिले के 581 परिषदीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पितृ विसर्जन के बहाने बंद रहे जिले के 581 परिषदीय स्कूल
Sun, 11 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
38- प्राथमिक विद्यालय जाखा में गेट पर लटका ताला। - संवाद
अयोध्या। पितृ विसर्जन के अवकाश को लेकर शनिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में असमंजस की स्थिति रही। रुदौली तहसील क्षेत्र में करीब 220 विद्यालयों में ताले लटके रहे। पड़ताल के दौरान जिले के अन्य ब्लॉकों में भी कई विद्यालय बंद रहने की जानकारी सामने आई। शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से जारी अवकाश तालिका में पितृ विसर्जन का अवकाश दर्ज होने का हवाला दिया।
रुदौली क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शनिवार को पढ़ाई नहीं हुई। बंद रहने वाले विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनवा, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, कंपोजिट विद्यालय रामपुर गुदारा, प्राथमिक विद्यालय खैरनपुर, कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय नयागंज रुदौली, प्राथमिक विद्यालय पूरे सालार मवई और उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे शाह लाल समेत करीब 220 विद्यालय शामिल हैं।
तारुन क्षेत्र के 168 परिषदीय विद्यालयों में पितृ विसर्जन पर अवकाश रहा। बीईओ सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की जारी अवकाश तालिका में छुट्टी का स्पष्ट उल्लेख है। वहीं अमानीगंज में धरौली, घटौली, मंझनपुर, नौगवां और रामपुर गौहनियां समेत शिक्षा क्षेत्र के 193 परिषदीय विद्यालय पितृ विसर्जन पर बंद रहे। बीईओ राजेश कुमार ने बताया कि सचिव के आदेश पर अवकाश था।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय खैरनपुर की प्रधानाध्यापिका सरोज भारती, कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय नयागंज रुदौली के प्रधानाध्यापक अवनीश श्रीवास्तव और प्राथमिक विद्यालय पूरे सालार मवई की प्रधानाध्यापिका अर्चना पांडेय ने बताया कि सचिव की ओर से जारी अवकाश तालिका में पितृ विसर्जन का अवकाश दर्ज है। इसी आधार पर विद्यालय बंद रखे गए। हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय जाखा, कंपोजिट विद्यालय शाहगंज समेत कई अन्य विद्यालय भी बंद रहे। रुदौली बीईओ रमाकांत ने बताया कि विद्यालय बंद करने के संबंध में विभाग की ओर से कोई अलग आदेश जारी नहीं किया गया था।
उन्हें सचिव की अवकाश तालिका में पितृ विसर्जन का अवकाश दर्ज होने की जानकारी मिली है।