{"_id":"6aca85d68c9d1e9a6901f4cf","slug":"a-100-acre-solar-plant-will-be-set-up-at-the-agricultural-university-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-160700-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कृषि विवि में 100 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कृषि विवि में 100 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट
Sun, 11 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
22 -कृषि विवि के स्थापना दिवस पर जल भरो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते कुलपति व अन्य अतिथि -स
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 100 एकड़ भूमि पर सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना है। इससे करीब 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और विश्वविद्यालय को हर साल लगभग सात करोड़ रुपये के बिजली बिल की बचत होगी।
शनिवार को विश्वविद्यालय के 52वें स्थापना दिवस समारोह में कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में बचने वाली धनराशि का उपयोग शिक्षा और अनुसंधान कार्यों को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा।
स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। कुलपति ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कुलपति ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुसंधान और कृषि तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के संसाधनों का व्यावसायिक उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया। कुलसचिव डॉ. पीएस प्रमाणिक ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. भगवान दीन ने पूर्व कुलपतियों के योगदान को याद किया। उन्होंने प्रदेश में महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय, उद्यान विश्वविद्यालय तथा उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय की शुरुआत की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के आयोजक सचिव एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी, मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. सत्यव्रत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।