{"_id":"640b8046404f1beadb030ef4","slug":"the-festival-will-start-with-ramkot-parikrama-faizabad-news-c-13-1-122010-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामकोट परिक्रमा से होगी उत्सव की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामकोट परिक्रमा से होगी उत्सव की शुरुआत
Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। इस बार श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक होगा। नौ दिवसीय उत्सव की तैयारी तेज हो गयी है है। श्रीराम जन्म महोत्सव समिति इसको लेकर लगातार बैठक कर रही है। उत्सव का शुभारंभ रामकोट की परिक्रमा के साथ होगा।
इसी सिलसिले में शुक्रवार को समिति की बैठक तिवारी मंदिर में हुई। इसमें महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि समाज की एकता और समरसता के लिए हम सभी संकल्पबद्ध है। प्रभु ने जिस मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है हम सभी उसी का अनुसरण कर रहे हैंं। आज उनकी पावन जन्मभूमि पर बहुप्रतीक्षित मंदिर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में उनका जन्म उत्सव भी व्यापक होना चाहिए।
विहिप के शरद शर्मा ने बताया कि भारतीय नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर मत गजेंद्र से संत धर्म आचार्यों के मार्गदर्शन में रामकोट की परिक्रमा, इससे पूर्व युवा शक्ति द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। बताया नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर निकलने वाली परिक्रमा को लेकर संत धर्माचार्यों की 15 मार्च को एक बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
बैठक में योग गुरु डॉक्टर चैतन्य, कवि अशोक टाटंबरी, संस्कार भारती के प्रांतीय पदाधिकारी हरीश श्रीवास्तव, विहिप के विभाग मंत्री धीरेश्वर, महानगर अध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक आदि उपस्थित रहे। संवाद