{"_id":"5776b21e4f1c1b4f4d79ace1","slug":"the-death-of-the-couple-from-the-collision-of-pickups","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से दंपती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेंधा पुलिया के पास गुरुवार रात पिकअप वाहन ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में महिला की गोद में मौजूद एक दुधमुहीं बच्ची घायल हो गई है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के अहिरौली सलोनी निवासी राजकुमार (32) अपनी पत्नी क्रांति (30) के साथ साइकिल से गुरुवार रात करीब नौ बजे घर जा रहे थे। क्रांति की गोद में एक साल की दुधमुहीं बच्ची अंजलि भी थी। कुमारगंज के तेंधा पुलिया के पास तेज गति पिकअप ने रात के अंधेरे में साइकिल सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी।
इसमें क्रांति की घटनास्थल ही मौत हो गई और गोद में मौजूद मासूम बच्ची छिटककर दूर जा गिरी। ग्रामीणों ने दौड़ कर बच्ची को गोद में उठा लिया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार को जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम अंजलि को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि पिकअप चालक अमरनाथ निवासी पूरे बख्तावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक राजकुमार के पिता राममिलन की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।