फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The accused arrested for threatening to blow up the court with a bomb

कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested for threatening to blow up the court with a bomb
अयोध्या-पुलिसलाइंस सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी शैलेश पांडेय।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। एक पत्र भेजकर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार देरशाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने रिश्तेदारी के एक युवक को फंसाने के लिए यह कृत्य किया था।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो जून को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी राशिद अली के नाम से जनपद न्यायाधीश को पत्र भेजकर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान राशिद अली से पूछताछ की गई तो वह निर्दोष पाया गया। उप निरीक्षक सिविल कोर्ट विनय यादव ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था।
जिसकी विवेचना के दौरान राशिद अली से पूछताछ की गई तो पता चला कि राशिद अली की ससुराल रौनाही थाना क्षेत्र के जगनपुर में है। वहां के निवासी मोहम्मद वलीम से राशिद अली का पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद वलीम कचहरी परिसर में शेड नंबर छह पर मुंशी का काम करता था। मोहम्मद वलीम ने राशिद अली को फंसाते हुए जेल भेजवाने की मंशा से धमकी भरा पत्र लिखकर कचहरी के पीछे स्थित डाकखाने से पोस्ट किया था।

एसएसपी ने बताया कि गुरुवार देरशाम को आरोपी मोहम्मद वलीम को कचहरी के पीछे से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देवेंद्र सिंह, सिविल कोर्ट चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पटेल आदि की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed