फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   syasi adda Amar ujala

सदन में गरीबों की आवाज बुलंद करने वाला हो नेता

Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
syasi adda Amar ujala
विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करते शिक्षक व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सदन में गरीबों की आवाज के धीमी पड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा गया, प्रतिनिधि ऐसा हो जो हाशिए के हक-हकूक को लेकर आवाज बुलंद करे जिससे उनके हित सुरक्षित रहें। हर हाथ को काम देने वाले जनप्रतिनिधि को बेहद जरूरी बताया गया।
विज्ञापन


बड़े नेताओं का जनता पर से भरोसा किस कदर उठ गया है कि वे दो जगहों से भाग्य आजमाइश करते हैं। जिसके भीतर इतना भी भरोसा न हो, उसके भीतर बड़ा काम करने का साहस आखिर कैसे होगा। दो जगहों से चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध की मांग जोरशोर से उठी। 
विज्ञापन


राजनीति में धनबल और बाहुबल के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कई वक्ताओं ने मांग की कि इसी के कारण अब स्काईलैब नेताओं की नई नस्ल पैदा हो गई है जिनका आमजन के सरोकारों से कोई मतलब ही नहीं रहता है। पार्टियों से जमीन से जुड़े नेताओं को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक संस्थानों की गिर रही साख पर भी चिंता जताई गई। कहा गया कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जिसकी शिक्षा और रोजगार पर स्पष्ट सोच हो और उसी अनुसार नीति बनाई जाए जिससे बेरोजगारी के संकट का सामना कर रही युवा पीढ़ी को कुछ राहत मिल सके।  

चुनाव में ऐसे नेताओं को महत्व देने का स्वर उठा जो जनता के हर दुख-दर्द में साथ दे। यदि जनप्रतिनिधि मतदाताओं के विश्वास पर खरा न उतरे तो उसे वापस बुलाने का अधिकार मिले। तमाम पाबंदियों के बाद भी चुनावी खर्च की बेतहाशा बढ़ोतरी को लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत बताया गया।

आखिर इस माहौल में एक शिक्षक, चिकित्सक, किसान इतना पैसा कहां से लाएगा कि वह चुनाव में धनबलियों से दो-दो हाथ कर सके। बहुतेरी समस्याओं के बीच और घटाटोप अंधेरे के बावजूद रोशनी की किरणें अभी फूट रही हैं।


लोगों को भरोसा है कि जो कुछ स्याह दृश्य दिख रहा है, उम्मीद है कि आने वाले समय में बड़ा बदलाव होगा और स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। युवाओं की सोच पर लोगों को भरोसा है कि उनके भीतर जाति, धर्म और क्षेत्र की दीवारें नहीं हैं जिसके कारण संवेदनशील और अच्छे विचार के जनप्रतिनिधि का चयन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed