{"_id":"577ff29f4f1c1b6e697fd106","slug":"sunni-community-celebrated-eid-on-thursday-embracing-each-other-the-compliments","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज पढ़ मांगी भाईचारे और अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज पढ़ मांगी भाईचारे और अमन-चैन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस की ईदगाह में नमाज के बाद गले मिलते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लेकर गांव तक गुरुवार को सुन्नी समुदाय ने ईद का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। घरों में पकवानों के साथ लोगों का स्वागत किया गया।
सिविल लाइंस स्थित ईदगाह पर शाही मस्जिद के मौलाना शमसुल कमर कादरी ने प्रात: नौ बजे ईद की नमाज अदा करवाई। मौलाना ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्र्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहायक साबित होने की अपील की।
इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर सिविल लाइन में लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
इसी के साथ मलंदशाह मस्जिद पर प्रात: नौ बजकर 30 मिनट पर मौलाना मो. अरसद रजा, मस्जिद सराय पोख्ता सब्जी मंडी चौक में मौलाना रिजवान, मस्जिद गुदड़ी बाजार में मौलाना हाफिज अब्दुल हफीज, तरंग रोड स्थित जिन्नाती मस्जिद में मौलाना बशीर सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।