फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   studying in jail

Ayodhya News: जेल में पढ़ाई करके दी परीक्षा, रिजल्ट में गैरहाजिर

Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
studying in jail
अयोध्या। आजीवन कारावास की सजा के बाद भी एक कैदी ने पढ़ना-लिखना नहीं छोड़ा। उसने सलाखों के पीछे बैठकर पढ़ाई की और अयोध्या से गोरखपुर सेंटर जाकर बोर्ड परीक्षा दी। मंगलवार को परिणाम आया तो उसे पूरी परीक्षा में अनुपस्थित दिखा दिया गया। यह परिणाम देखकर जेल के अधिकारी भी हैरान हैं। जेल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को इस मामले में पत्र भेजने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

अयोध्या के ही रहने वाले तेजपाल को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जेल से यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाला एकमात्र परीक्षार्थी था। जेल अधिकारी उसे पूरी सुरक्षा के साथ हर पेपर के दिन गोरखपुर परीक्षा केंद्र तक ले जाते रहे। परीक्षा परिणाम में उसे हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, नागरिक शास्त्र और ड्राइंग टेक्निक विषयों में गैरहाजिर दिखाया गया है। उसने सारी पीड़ा जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र को बताई। जेल अधीक्षक ने कहा कि उसका परीक्षा से गैरहाजिर होना असंभव है। हो सकता है कि यह लिपिकीय त्रुटि हो। इसलिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव को इस बारे में पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed