फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Student killed by cold

स्कूल में लगी ठंड से छात्र की मौत

Fri, 13 Jan 2017 10:29 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Student killed by cold
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर ठंड के बीच ठिठुरते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
जिले में ठंड अब जानलेवा हो गई है। डीएम के आदेश की अनदेखी कर कई विद्यालय खुले हैं जिसका खमियाजा एक 12 वर्षीय बच्चे को भुगतना पड़ा। स्कूल में ठंड लगने से उसकी जान चली गई। वहीं एक बुजुर्ग की भी ठंड लगने से मौत की सूचना है।
विज्ञापन


बाबाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के कोंडरा गांव निवासी फूलचंद शर्मा का पुत्र अमन गांव के ही एक बाग में चल रहे गैर सरकारी स्कूल रामनारायण मेमोरियल में कक्षा चार में पढ़ता था। गुरुवार को डीएम के आदेश के बावजूद स्कूल खुला रहा। स्कूल में ही बालक के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि स्कूल से बच्चे को घर भेज दिया गया। एक निजी अस्पताल में बालक को भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले जाने को कहा गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। एसडीएम रुदौली वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बीकापुर निवासी अजीम उल्ला (65) की शुक्रवार दोपहर सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजन हालत बिगड़ने पर वृद्ध को सीएचसी लेकर गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्रा ने वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन जिला अस्पताल ले जाने के पूर्व ही वृद्ध की मौत हो गई। मोहल्ले के महमूद अहमद ने बताया की मृत वृद्ध दो दिन से ठंड से पीड़ित था।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed