फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rain caused house collapses in some places and waterlogging in others

Ayodhya News: बारिश से कहीं मकान ढहा तो कहीं जलभराव

Sun, 30 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 30 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rain caused house collapses in some places and waterlogging in others
फोटो 24-मंदिर की सड़क पर भरा पानी-संवाद
बीकापुर/गौराघाट। तहसील क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उमरनी पिपरी गांव में बारिश के दौरान एक मकान का कमरा ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के लोग कमरे में नहीं थे।
विज्ञापन

उमरनी पिपरी निवासी मोतीराम शर्मा के मकान का एक कमरा रविवार को ढह गया। मलबे में दबकर चारपाई, बिस्तर, बर्तन समेत गृहस्थी का अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रधान दयाराम वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। लगातार बारिश से सीएचसी, बीआरसी, तहसील परिसर और परिषदीय विद्यालयों में भी कीचड़ व जलभराव की समस्या है।
विज्ञापन

किसानों की मायूसी दूर, खिले चेहरे
गौराघाट में देर से हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से धान और गन्ने की फसल को फायदा पहुंच रहा है। किसान संजय निषाद ने बताया कि बारिश न होने से निजी साधनों से खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही थी। डीजल महंगा होने से लागत बढ़ गई थी। बारिश से अब सिंचाई का खर्च बचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर मार्ग बना तालाब, श्रद्धालु परेशान
नन्सा बाजार स्थित काली माता मंदिर के सामने बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। शनिवार से हो रही बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया और मंदिर की सीढ़ियां भी डूब गईं। बाजार निवासी ओमप्रकाश मोदनवाल ने बताया कि हर बारिश में यहां जलभराव की समस्या होती है। लंबे समय से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed