फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramayan Mela to begin on December 13; CM to inaugurate it

Ayodhya News: 13 दिसंबर से होगा रामायण मेला, सीएम करेंगे उद्घाटन

Mon, 31 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 31 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Mela to begin on December 13; CM to inaugurate it
44- रामायण मेला समिति की बैठक में मौजूद समिति के पदा​धिकारी- संगठन
अयोध्या। अयोध्या में होने वाले 45वें रामायण मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को रामायण मेला समिति की बैठक अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामायण मेला 13 से 16 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जबकि समापन के लिए राज्यपाल को बुलाने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

बैठक में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने प्रस्ताव रखा कि समिति की अगली बैठक रामायण मेला समिति के अपने भवन में आयोजित की जाए। साथ ही नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति पर विचार करने का सुझाव दिया। महंत अवधेश दास ने कहा कि रामायण मेला प्रत्येक वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रवचन सत्र को नया स्वरूप दिया जाएगा। इसकी रूपरेखा जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य की अध्यक्षता में तैयार की जाएगी। नागा राम लखन दास ने डॉ. भरत दास को समिति का सदस्य बनाए जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक आशीष मिश्रा ने मेले के प्रचार-प्रसार के लिए निमंत्रण कार्ड आयोजन से एक माह पूर्व प्रकाशित कराने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी महंत अवधेश दास को दी गई।

बैठक में महंत जन्मेजय शरण, जनार्दन उपाध्याय, कमलेश सिंह नंद कुमार मिश्रा (पेड़ा महाराज), प्रभात शर्मा, शरद पति त्रिपाठी, आलोक बंसल, श्रीनिवास शास्त्री, डॉ. सुनीता शास्त्री, सूर्य नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed