{"_id":"6a947381b8bef104fa07ca4b","slug":"shiva-uday-and-priya-womens-category-emerge-as-badminton-winners-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-157559-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बैडमिंटन में शिवा, उदय व महिला वर्ग में प्रिया विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बैडमिंटन में शिवा, उदय व महिला वर्ग में प्रिया विजेता
Sun, 30 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो 30-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन प्रतियोगिता-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवा, उदय व महिला वर्ग में प्रिया ने विजेता में नाम दर्ज कराया।
यह आयोजन मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ''''खेलेगा भारत-जीतेगा भारत'''' रखी गई थी। विश्वविद्यालय के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, बास्केटबॉल और योग सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं।
बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में शिवा और उदय पांडेय विजयी रहे। महिला वर्ग में प्रिया ने जीत हासिल की। सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एसपी. सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई। प्रभारी अधिकारी डॉ. आरके. आनंद ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
डॉॅ. एस.पी. सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मन के लिए प्रतिदिन खेलना आवश्यक है। खेल शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं। योग विशेषज्ञ दिवाकर सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में डॉ. डी. नियोगी, डॉ. देवनारायण पटेल, बृज भूषण सिंह, डाॅ. देवेंद्र कुमार और अखिल कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।