फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   4 crore cheque bounces; bank to send notice to woman

Ayodhya News: चार करोड़ का चेक बाउंस, महिला को नोटिस भेजेगा बैंक

Sun, 30 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 30 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
4 crore cheque bounces; bank to send notice to woman
05- राम मंदिर परिसर का दृश्य- ट्रस्ट
अयोध्या। राम मंदिर के कर्मियों की सुविधा के लिए चेन्नई की महिला श्रद्धालु की ओर से दिए गए चार करोड़ रुपये के चेक का भुगतान नहीं हो सका। बैंक में चेक लगाए जाने के बाद संबंधित खाते में सिर्फ तीन रुपये होने की बात सामने आई है। इसके बाद बैंक की ओर से चेक जारी करने वाली महिला को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला श्रद्धालु ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कर्मियों की सुविधाओं के लिए चार करोड़ रुपये का चेक दिया था। महिला ने राम मंदिर के लिए भी 10 हजार का दान दिया था। महिला ने चार करोड़ रुपये कर्मियों की सुविधा पर खर्च किए जाने का लिखित आश्वासन मांगा था, लेकिन ट्रस्ट की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बैंकिंग प्रक्रिया के तहत चेक अनादरित होने पर बैंक की ओर से खाताधारक को इसकी सूचना दी जाती है। इसी क्रम में अब बैंक महिला को नोटिस भेजकर चेक जारी करने और खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगेगा। बड़ी राशि का चेक होने के कारण बैंक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। वहीं, चेक बाउंस होने की स्थिति में आगे कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। फिलहाल इस मामले में बैंक की ओर से नोटिस भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि ट्रस्ट की ओर से महिला से वार्ता कर समाधान का रास्ता भी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed