फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mulayam Singh Yadav Teacher Honour Ceremony to be held on September 3

Ayodhya News: तीन सितंबर को होगा मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह

Sun, 30 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 30 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Teacher Honour Ceremony to be held on September 3
09---फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)---सिविल लाइन ​स्थित एक होटल में समाजवादी ​शिक्षक सभा की ओर
अयोध्या। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर तीन सितंबर को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे।
विज्ञापन

समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह सम्मान वर्ष 2012 से लगातार दिया जा रहा है। चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण इस वर्ष समारोह एक दिन पहले तीन सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल, प्रमुख महासचिव डॉ. कमलेश यादव और मंडल प्रभारी डॉ. जितेंद्र मिश्र होंगे।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में डॉ. मीनाक्षी यादव, कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय उसरू अमोना; सुल्ताना बानो, सहायक अध्यापिका, राजकीय हाईस्कूल बहरास; राकेश कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदापुर नगहरा; बृजेश कुमार, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कलापुर मवई और डॉ. जन्मेजय तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, साकेत महाविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed