फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   State Award winning teacher could not answer the questions

राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका नहीं दे सकीं सवालों का जवाब

Sun, 16 Oct 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
State Award winning teacher could not answer the questions
अयोध्या। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने कंपोजिट विद्यालय इनायत नगर सहित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मिल्कीपुर का निरीक्षण किया। एडी द्वारा निरीक्षण के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब न तो अध्ययनरत नौनिहाल दे पाए और न ही राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका ही जवाब दे सकीं।
विज्ञापन

एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय स्थित कंपोजिट विद्यालय इनायत नगर का निरीक्षण करने शनिवार को पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कक्षा कक्ष में अध्ययनरत नौनिहालों से हिंदी और विज्ञान विषय के सवाल पूछे। विज्ञान विषय की शिक्षिका ऋतु जमाल एडी बेसिक द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

इसके बाद एडी बेसिक ने हिंदी विषय के कुछ प्रश्न बच्चों से पूछे। बच्चे भी हिंदी के सवालों का जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता मिश्रा से भी उन्हीं सवालों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर न दे पाने से नाराज एडी बेसिक ने हिंदी विषय की शिक्षिका व प्रधानाध्यापिका सरिता मिश्रा को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आप लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए वेतन पाते हैं, लेकिन आप लोग मुख्य काम पर ही ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके बाद एडी बेसिक ने बीईओ कार्यालय मिल्कीपुर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed