फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Standing in the rain the river to worship

झमाझम बारिश के लिए सरयू नदी में खड़े हो की पूजा

Thu, 30 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Thu, 30 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Standing in the rain the river to worship
अयोध्या में सरयू नदी में खड़े होकर बारिश के लिए पूजा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
आषाढ़ के महीने में मानसून आने के बावजूद बरसात न होने  पर रूठे भगवान वरुण देव को मनाने के लिए आचार्यों व वैदिक पंडितों ने गुरुवार को सरयू नदी में सामूहिक अभिषेक व पूजन किया। प्रार्थना की कि आमजन व किसानों को सूखे से राहत दिलाने के लिए मूसलाधार बारिश करें।
विज्ञापन


पखवारे भर पूर्व से मानसून ने देश में दस्तक दे दी है। देश के अन्य हिस्सों में बारिश हो रही है लेकिन यूपी के पूर्वी हिस्सों में बादलों के आने व बगैर बारिश चले जाने से भीषण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बारिश न होने से किसानों की फसलें चौपट होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


ऐसे में आम जनमानस को राहत दिलाने के उद्देश्य से रूठे भगवान वरुण को मनाने के लिए आचार्य संतोष वैदिक के नेतृत्व में वैदिक पंडितों वैदिक कृष्ण मुरारी पांडेय, कल्लू पांडेय, धीरज शास्त्री, आशुतोष, निरंजन शास्त्री, परशुराम, राजा पांडेय, अंजनी नंदन शरण, मुंशीलाल, संदीप शास्त्री आदि ने सरयू में सामूहिक अभिषेक व पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य संतोष वैदिक ने बताया कि वरुण को प्रसन्न करने के लिए मां सरयू का अभिषेक व पूजन नदी में कमर तक पानी में खड़े होकर किया गया। कहा कि ईश्वर से शीघ्र बारिश की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed