फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SSF deputed very soon in security oh ram mandir

मंदिर की सुरक्षा में जल्द तैनात होगी एसएसएफ

Wed, 19 Oct 2022 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
SSF deputed very soon in security oh ram mandir
अयोध्या-स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद श्रीराजमन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रट्रस्ट के महासचिव,? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में रामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। जल्द ही रामजन्मभूमि की सुरक्षा सरकार द्वारा गठित की गए विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के हवाले हो जाएगी। इसको लेकर बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि सुरक्षा में मैन पॉवर का इस्तेमाल कम, जबकि आधुनिक तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर होगा।
विज्ञापन

बैठक सुबह करीब 11:30 बजे रामघाट स्थित कार्यशाला में शुरू हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी सुरक्षा वीके सिंह ने कहा कि जल्द ही रामजन्मभूमि सहित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एसएसएफ के हवाले हो जाएगी। सरकार द्वारा इसके लिए विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है। बताया कि बैठक में रामजन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या की सुरक्षा पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

राममंदिर की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा किया जाए व मैन पॉवर कम हो इसको लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि राममंदिर की सुरक्षा अभेद्य बनाई जाएगी। अभी जो सुरक्षा है वह भी पर्याप्त है, लेकिन भविष्य में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा का नया खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र समेत एडीजी जोन ब्रजभूषण, डीआईजी अमरेंद्र सिंह, एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित सीआरपीएफ, पीएसी, आईबी व एलआईयू के अधिकारी मौजूद रहे।

दूसरी ओर, दीपोत्सव समारोह में प्रधानमंत्री के आने की संभावनाओं को देखते हुए यहां पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को बुलाया जा रहा है। इनको ठहराने के लिए एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जनपद के 50 विद्यालयों को अधिगृहीत किया है। इन विद्यालयों में 20 से 24 अक्तूबर तक सुरक्षाकर्मी ठहरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed