फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sports

पंजाब, लवली, दिल्ली व अवध विवि फाइनल राउंड में

Sun, 05 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
sports
प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीसरे राउंड में हुए चार मैचों में पंजाब विवि, लवली प्रोफेशनल विवि, दिल्ली विवि व अवध विवि ने अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को पहला मैच में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीमें आपस में भिड़ीं। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने कानपुर विश्वविद्यालय को 22-5 से हराकर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा को 25-19 से हराकर अगले चरण में अपनी जगह बनाई। चौथे व अंतिम मैच में डॉ राममनोहर और क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के मध्य हुए मैच में अवध यूनिवर्सिटी ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी को 15-7 से हराकर पदक की दौड़ में एक और कदम बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. एमपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल की शुरुआत की एवं सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दी। आयोजन सचिव डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि क्वालीफाइंग मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें चारों पूल से टॉप चार टीमें जीतकर आगे लीग मैच खेलेंगी।
आयोजन संयोजक डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज के खेल से ऑल इंडिया के टीमों का चुनाव हो जाएगा, जो कल से टॉप फोर में एक दूसरे से भिड़ेंगी। शनिवार की देर सायं सत्र में सीसीएस हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और कानपुर विश्वविद्यालय के मध्य हुए मैच मे कानपुर विश्वविद्यालय 13-8 से विजयी रहा।
वहीं दूसरे मैच में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी को 22-10 से हराकर अगले चरण में अपनी जगह पक्की की। तीसरे मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कुमायूं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 24-20 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। चौथे मैच में क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी बठिंडा को 11-7 से हराकर अगले चरण में अपनी जगह बनाई।

दूसरे राउंड के आखिरी मैच में गुरु जंम्बेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार और डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की टीमें आपस मे भिड़ीं। इस रोमांचक मैच में अवध विश्वविद्यालय की टीम ने गुरुजी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार को 13-9 से हराकर अपने विजय क्रम को बनाये रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed