फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Spending billions, yet impoverished Ayodhya

अरबों खर्च, फिर भी अयोध्या बदहाल

Sun, 29 Jan 2017 10:23 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Spending billions, yet impoverished Ayodhya
अमर उजाला के सियासी अड्डे में रविवार को मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
पहले राजधानी थी, अब कहानी बनकर रह गई है। यहां अरबों रुपये खर्च हो गए, मगर सूरत नहीं चमकी। घाट से लेकर मंदिरों व होटलों तक न ढंग की सड़क है, न सीवर लाइन। बिजली भी बदहाल है। भक्तों व पर्यटकों को तमाम परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


यहां आने वालों के लिए न रुकने के बेहतर इंतजाम हैं, न बाजार है। सड़क पर ठहरने के कारण कई बार श्रद्धालु वाहनों से कुचले जा चुके हैं, जहां रैन बसेरे बने हैं, वह बदहाल पड़े हैं। रोड का चौड़ीकरण हुआ तो बिजली के पोल बीच में छोड़ दिए गए।
विज्ञापन


‘रात को चूके तो गए’ जैसी हालत है। सड़क बनते ही उसे खोदकर सीवर लाइन डाल दी गई, जो अधूरी पड़ी है। उसके ढक्कन गाड़ियों में ठोकर मारते रहते हैं। नालियां बजबजा रही हैं। सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। बजबजाती नालियों से दुर्गंध भरा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं का अभाव है। ये समस्याएं अयोध्या के बिड़ला धर्मशाला में अमर उजाला के सियासी अड्डा कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गिनाते हुए नियोजित विकास की मांग उठाई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed