फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special security arrangements were in Ramnagari

विशेष सुरक्षा घेरे में रही रामनगरी

Sun, 06 Dec 2015 10:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
छह दिसंबर पर सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को सुरक्षा घेरा सख्त रहा लेकिन आमजन व श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं आई। विवादित परिसर में खास चौकसी के साथ ही परिसर के बाहर स्थित यलो जोन में भी सुरक्षा कड़ी रही।
विज्ञापन


प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों को सुरक्षा को भयमुक्त कारोबार करने और आवागमन बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य मार्ग बड़े वाहनों को छोड़ टैम्पों समेत सभी कार-बाईक आदि वाहनों के लिए खुला रहा। लोग घाट तक आ-जा रहे थे। हालांकि रोडवेज, रेलवे समेत बैरियरों पर जांच-पड़ताल होती रही।
विज्ञापन


रविवार को जनपद को चार जोन, दस सेक्टर तथा 14 सब सेक्टर में बांट अयोध्या सहित जिले की सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेटों व पुलिस अफसरों ने कमान संभाली। अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवानों ने एडीएम सिटी आरएन शर्मा, एसपी सिटी आरएस गौतम के नेतृत्व में रविवार को धर्मनगरी के विभिन्न मार्गों पर रूटमार्च निकाला। आमजन में कानून के प्रति भरोसा जगाया। साजो-सामान के साथ आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों ने रामनगरी के विभिन्न मोहल्लों, मुख्य मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने सुरक्षा व शांति में सहयोग की अपील थी। धर्मनगरी को एक जोन व सात सेक्टर व नौ सब सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों के साथ ही आरएएफ, पीएसी की तैनाती की गई थी। इसी तरह फैजाबाद नगर में एक जोनल, एक सेक्टर और तीन माइक्रो सेक्टर में बांटकर मज़िस्ट्रेट और पुलिस अफसर तैनात रहे।

भदरसा और रुदौली में भी मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अफसरों की तैनाती रही। वज्र वाहन के साथ बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड के साथ खुफिया कर्मियों की टीमें जुड़वा शहरों के होटल व धर्मशालाओं के साथ संवेदनशील स्थानों पर नजर रख रख रही थी।

अयोध्या में सभी बैरियरों पर सघन चेकिंग हुई। विवादित परिसर को जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। प्रशासन ने छह दिसंबर पर किसी नई परंपरा आयोजनों व कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी।

छह दिसंबर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी रही।  परंपरागत कार्यक्रम भी संबंधित संगठनों के परिसरों में ही संपन्न कराए गए। रेलवे, रोडवेज पर जांच-पड़ताल कराई गई। अयोध्या में आमजन को आने-जाने में दिक्कतें न हों, श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते रहे, इसमें सहूलियत दी गई। कहीं पाबंदी नहीं थी। पुलिस हर जगह नजर रख रही थी। -आरएस गौतम, एसपी सिटी


रेलवे ने चलाया तलाशी अभियान
अयोध्या में विवादित ढांचे के ध्वंस की बरसी पर 6 दिसंबर को शौर्य दिवस-यौमे गम मनाने व आतंकी हमले की धमकियों को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने अलग-अलग चक्रों में जुड़वा रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया। जीआरपी के तलाशी अभियान में जिले की डॉग स्क्वायड और बीडीएस टीम ने भी शिरकत की। अयोध्या -फैजाबाद रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की सतर्कता रही। आरपीएफ-जीआरपी पुलिस के दरोगा व कांस्टेबिल सादे वेश में भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed