{"_id":"5dc2fef38ebc3e5b167b3456","slug":"social-site-faizabad-news-lko49081139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयाबाजार। फेसबुक के माध्यम से ऐतिहासिक रामलीला के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करना तीन लोगों को महंगा पड़ गया। रामलीला समिति के उप प्रबंधक की तहरीर पर महाराजगंज पुलिस ने आरोपी तीन युवकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सीओ सदर करेंगे।
ग्राम पंचायत मया भीखी में 10 अक्तूबर से लेकर 14 अक्तूबर तक ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया गया था। रामलीला समिति के उप प्रबंधक रितेश सिंह का आरोप है कि 14 अक्तूबर को फैजाबाद निवासी युवक पाटेश्वरी सिंह द्वारा रामलीला समिति मया की तरफ इंगित करते हुए अपनी फेसबुक आईडी से एक अश्लील वीडियो अपलोड किया, जिसे बाद में फैजाबाद के ही रहने वाले रमन सिंह और अमितेंद्र सिंह ने शेयर कर प्रमाणित करने का प्रयास किया।
रामलीला समिति मया भीखी के उप प्रबंधक का आरोप है कि आरोपी युवकों द्वारा जानबूझकर व्यक्तिगत द्वेष में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह का कृत्य किया गया, जिससे रामलीला समिति से जुड़े हुए और रामलीला में आस्था रखने वाले लोगों को गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महाराजगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया कि रामलीला समिति के उप प्रबंधक रितेश सिंह की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ सदर करेंगे।