फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   snakebite victim boy dies on father's shouler due to lake of treatment

इलाज न मिलने से सर्पदंश पीड़ित बालक ने पिता के कंधे पर तोड़ा दम

Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
snakebite victim boy dies on father's shouler due to lake of treatment
अयोध्या। सर्पदंश से गंभीर बच्चे को कंधे पर लेकर पिता दर-दर भटकता रहा। डॉक्टरों व कर्मचारियों के आवास के दरवाजे खटखटाता रहा लेकिन किसी न सुनी और इलाज के अभाव में बच्चे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई की है। पीड़ित परिवारीजनों ने इसकी शिकायत सीएमओ डॉ. अजय राजा से की है।
विज्ञापन

रुदौली तहसील क्षेत्र के थाना मवई के मवई गांव निवासी मोहम्मद कलाम का 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शान सोमवार को अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह झाड़ी में चला गया। जहां उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। वह चिल्लाता हुआ घर गया और अपने पिता को बताया। पिता तुरंत उसको अपने कंधे पर लादकर करीब चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचे।
विज्ञापन

वहां कोई भी डॉक्टर व कर्मचारी नहीं मिला। उन्होंने लगभग 10 मिनट तक तो अस्पताल परिसर में ही आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब तक आसपास के और लोग भी पहुंच गए। वहां पर सभी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पिता के साथ लोगों ने डॉक्टर व कर्मचारियों का आवास का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन कोई नहीं निकला। इस बीच पुत्र ने पिता के कंधे पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत मृतक बेटे के पिता कमाल ने फोन से अयोध्या के सीएमओ डॉ. अजय राजा से की। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि मृतक के परिजनों का फोन आया था। मैंने तुरंत ही कार्यवाहक सीएससी अधीक्षक डॉ. फराज से बात की तो उन्होंने बताया कि मौके पर डॉ. संतोष यादव और फार्मासिस्ट शैलेश पांडे मौजूद हैं। बताया कि जब बच्चे को लेकर परिवारीजन आए थे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चा सर्प दंश से पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed