फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   six illegal school caught in inspection

छह अवैध स्कूल पकड़े, बंद करने के आदेश

Sat, 13 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 13 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
six illegal school caught in inspection
सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा ने शनिवार को मसौधा और पूराबाजार क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्हें छह विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित मिले। इन स्कूलों के  दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया तथा विद्यालय बंद करने का आदेश दिया गया। संचालन बंद नहीं करने की दशा में एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अवैध/अमान्य विद्यालयों को बंद कराने के लिए गठित टीम ने मसौधा व पूरा ब्लॉक के कई स्कूलों पर छापा मार उनके दस्तावेजों की पड़ताल की।
विज्ञापन


इसमें मसौधा के विजडम वर्ड स्कूल पलिया शाहबदी, केजीआर पब्ल्कि स्कूल भनवा, आरएसवाई एकेडमी महांवा, एमबी पब्ल्कि स्कूल संतनगर तथा पूरा बाजार ब्लॉक के महावीर प्रसाद स्मारक पब्लिक स्कूल रानोपाली व राजेंद्र चौराहा रामपुरम कॉलोनी स्थित फाउंडेशन एकेडमी अमान्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजडम वर्ड स्कूल की प्रधानाध्यापिका रेनू बानो ने बताया कि विद्यालय की मान्यता नहीं है। यहां के दस्तावेज जब्त कर विद्यालय को बंद करने का आदेश प्रबंधक को दिया गया। 
केजीआर पब्लिक स्कूल में ही दुकान खोलकर ऊंचे दामों पर पुस्तकों के बेचे जाने का मामला सामने आया।

यहां के भी दस्तावेज जब्त कर बंद करने का आदेश दिया गया। आरएसवाई एकेडमी को चेतावनी दी गई कि यदि स्कूल बंद नहीं किया गया तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। महावीर प्रसाद स्मारक पब्लिक स्कूल का भवन सुरक्षा मानकों के अनुकूल नहीं मिला।

तीन बार नोटिस देने के बाद भी विद्यालय संचालित मिला। विद्यालय के दस्तावेज जब्त कर लिये गए हैं। बंद नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। रामपुरम कॉलोनी में फाउंडेशन एकेडमी एक आवासीय भवन में चलता हुआ मिला।


प्रबंधक को पुन: विद्यालय संचालन की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। टीम में सहायक निदेशक के साथ खंड शिक्षा अधिकारी मया, पूरा व मसौधा क्रमश: अरुण कुमार वर्मा, सियाराम वर्मा और हेमलता त्रिपाठी शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed