फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sisters tied defense thread, brothers took a pledge to protect

बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, भाइयों ने लिया सुरक्षा करने का संकल्प

Sat, 13 Aug 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied defense thread, brothers took a pledge to protect
अयोध्या। जनपद में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि के लिए कामना की। भाइयों ने भी रक्षा का वचन देते हुए बहनों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

भद्रा के चलते क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन राखी का त्योहार मनाया गया। गुरुवार रात 8:25 पर भद्रा उतरने के बाद ही बहनें थाली में राखी, अक्षत, चंदन, रोली और घी का दीपक लेकर भाइयों को रक्षासूत्र बांधा। शुक्रवार सुबह 7:16 तक पूर्णिमा तिथि होने की वजह से बहनों ने भाइयों को राखी बांधी।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के मौके पर पूरे दिन राखी बांधने और उपहार भेंट करने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने की रस्म पूरी की। इस पर्व की रौनक शहरी इलाकों से कहीं अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व के मौके पर रंगबिरंगी और आकर्षक राखियों के बिक्त्रस्ी की भरमार रही। दुकानों पर सुबह से ही राखियों और मिठाइयां खरीदने वालों का तांता लगा रहा। नई डिजाइनों के राखियों के कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों को खरीदना ही मुनासिब समझा।
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय के द्वारा शुक्रवार को थाना खंडासा में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एकल विद्यालय के आचार्याओं द्वारा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के मस्तक पर टीका लगाकर उनकी कलाई में राखी बांधी। पुलिस बल के द्वारा सभी आचार्याओं को उपहार में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व मिष्ठान्न भेंट किया गया।
इस मौके पर एकल विद्यालय की प्रमुख बाल नंदिनी, आचार्या विजयलक्ष्मी, पूनम सिंह, मीरा सिंह, शिल्पा, जया, नीता, राजवती आदि मौजूद रहीं। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज रानी बाजार में गुरुवार को छात्रों ने आरएएफ जवानों के साथ अटूट स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी।
जवानों ने उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक कहा कि हमारे भाई जिस तरह से अपनी बहनों की हर मुसीबत की घड़ी में रक्षा करते हैं। उसी तरह हमारे देश के सैनिक भी पूरे देश के सम्मान की रक्षा करते हैं। हमें कभी भी उनके द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानियों को नहीं भूलना चाहिए।
इस अवसर पर उज्जवल पाठक, ज्ञानेंद्र पाठक, अखिलेश मिश्रा, आदि उपस्थित रहे। बीकापुर क्षेत्र के पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती में पंडित समरजीत पहुंच कर बहनों से राखियां बधाई व उपहार में तिरंगा दिया।
वहीं रुदौली में अल्पसंख्यक समुदाय के भाइयों को बहनों ने राखी बांधी। लायंस क्लब के डिस्ट्रक्टि चेयरमैन डॉ. निहाल रजा को गांधीनगर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका नीलम गौतम ने रक्षा सूत्र बाधा। समाज सेवी अलीम कशिश को सामाजिक कार्यकर्ता सरिता बंसल ने राखी बांधी।
रक्षाबंधन के चलते बसों में भीड़ रही। लोग सुबह से ही अपनी बहनों के घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचने लगे। इस अवसर पर उप्र परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई।

ऐसे में राखी पर महिलाओं ने रोडवेज की बसों में निऱ्शुल्क यात्रा का लुत्फ उठाया। एआरएम अयोध्या महेश कुमार ने बताया कि डिपो की सभी 123 बसें चलाई गई, स्थानीय कस्बों के साथ आसपास के जनपदों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed