{"_id":"6596ff06bc3f2c82650903c3","slug":"show-cause-notice-issued-to-14-inter-colleges-faizabad-news-c-97-1-slko1021-8180-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 14 इंटर कालेजों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 14 इंटर कालेजों को कारण बताओ नोटिस जारी
Fri, 05 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 14 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। उन्होंने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों का पंजीकरण न कराने पर यह नोटिस जारी की है।
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का पंजीकरण कराया जाना है। इसके लिए निर्देश दिए गए थे। डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोलरूम में इसकी रोजाना समीक्षा की जा रही है। लेकिन कई विद्यालयों ने इसके लिए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का पंजीकरण नहीं कराया।
डीआईओएस राकेश कुमार आर्या ने केके एडी इंटर कालेज बीकापुर, डाॅ. अंबेडकर बालिका इंटर कालेज चांदपुर, हरीश काॅन्वेंट इंटर काॅलेज गंजा, नेशनल बेंस एकेडमी मिर्जापुर मुमताजनगर, आदर्श बाल शिक्षा निकेतन पलिया शाहबदी, राम पती जगन्नाथ इंटर कालेज शिवदासपुर, गायत्री इंटर काॅलेज नउवा कुंआ, अमर शहीद इंटर कालेज दरगाही नगर अयोध्या, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज शमसुद्दीनपुर, उमा ऋषिकुल इंटर काॅलेज मुैनद्दीनपुर, माधव सर्वोदय इंटर काॅलेज अमौना, कन्हैया बक्स सिंह इंटर काॅलेज बैसिंह, आरके पब्लिक स्कूल ऐमी आलापुर रसूलाबाद, केडी इंटर कालेज तिहुरा, दर्शननगर के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से कहा है कि क्यों न इसके खिलाफ अगली कार्रवाई के लिए आख्या भेज दी जाए।