{"_id":"5dc9af058ebc3e5b1d64d712","slug":"shivsena-chief-can-come-in-ayodhya-faizabad-news-lko4917272100","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 नवंबर को अयोध्या आ सकते शिवसेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 नवंबर को अयोध्या आ सकते शिवसेना प्रमुख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर का फैसला आने के बाद शिवसेना भी उत्साहित है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक बार फिर अयोध्या आने की तैयारी में हैं। वे 24 नवंबर को राममंदिर के हक में आए फैसले की खुशी मनाने अयोध्या आ सकते हैं। वहीं शिवसेना सुप्रीमो के अयोध्या आगमन की तैयारी को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ता भी जुट गए हैं।
शिवसेना के राज्य उपप्रमुख अभय द्विवेदी ने अमर उजाला को बताया कि राममंदिर पर आए फैसले की खुशी उद्धव ठाकरे अयोध्या में मनाना चाहते हैं। बताया कि वे 24 नवंबर को अयोध्या आ सकते हैं।
बताते चले कि पिछले वर्ष 2018 में भी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को अयोध्या में आकर आशीर्वाद समारोह का आयोजन कर संत-धर्माचार्यों से आशीर्वाद लिया था। इस दौरान हजारों की संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता भी विभिन्न प्रांतों से अयोध्या पहुंचे थे। राज्य उपप्रमुख ने बताया कि हालांकि शिवसेना प्रमुख के अयोध्या आगमन कानून व्यवस्था की स्थिति पर निर्भर करेगा।