{"_id":"6b01e0b9010465a17504b3d5","slug":"modaha-maushiwala-road-to-be-widened-at-a-cost-of-3061-crore-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-163576-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 30.61 करोड़ से चौड़ा होगा मोदहा-मऊशिवाला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 30.61 करोड़ से चौड़ा होगा मोदहा-मऊशिवाला मार्ग
Sat, 21 Nov 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में मोदहा चौराहा से मऊशिवाला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। 2.805 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 30.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के आवागमन में काफी सुविधा होगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशि भूषण सिंह ने बताया कि परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में इसके लिए 3.06 करोड़ रुपये का आवंटन भी किया गया है। वित्त समिति ने परियोजना की कुल 30.61 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दी है। इसमें पांच वर्ष का अनुरक्षण भी शामिल है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले पांच वर्षों तक मार्ग का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।
विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि तकनीकी स्वीकृति मिलने के साथ ही भूमि अधिग्रहण और उपयोगिता सेवाओं के स्थानांतरण का कार्य पूरा होने के बाद ही निर्माण शुरू किया जाए।
विज्ञापन
राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पर्यटन और आवागमन बढ़ा है। इसके मद्देनजर सड़क अवसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सहायक अभियंता शशांक पाण्डेय ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण से जाम की समस्या कम होगी और बड़े वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा। इससे किसानों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी कर ली गई है।