{"_id":"5d3f2b0a8ebc3e6c9568e472","slug":"seven-injured-in-clash-faizabad-news-lko473520162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, 7 घायल
विज्ञापन
अयोध्या। बाबा बाजार चौकी अंतर्गत गनेशपुर गांव में सोमवार सुबह दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर हुए संघर्ष में तीन महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने तहरीर पुलिस को दी है। इसी विवाद में एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद भी किया था।
गनेशपुर गांव में राजबक्श सिंह और आनंद मोहन सिंह के बीच सहन की जमीन को लेकर विवाद है। राजबक्श का आरोप है कि सोमवार सुबह आनंद मोहन, राजमंगल, संजय कुमार, सिंटू, रामनयन एक राय होकर आए और सहन में रखे छप्पर और नांद को जबरन तोड़ने लगे।
उन्हें मना किया गया तो सभी ने लाठी-डंडे से मारना शुरू कर दिया, जिससे राजबक्श उनकी पत्नी सावित्री सिंह, बहू डिंपल सिंह, पुत्री कुसुम सिंह और लड़के समरजीत और सुरजीत को चोट आई।
विज्ञापन
जिन्हें पुलिस ने सीएचसी मवई में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने राजबक्श, सावित्री व समरजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं, दूसरे पक्ष के आनंद मोहन सिंह का आरोप है कि राजबक्श ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन छप्पर और नांद रखकर कब्जा कर लिया था।
बताया कि वे परिवार के अन्य लोगों के साथ दिल्ली में रहते हं,ै जब वापस आए तो उन्होंने राजबख्श से कई बार कब्जा हटाने के लिए कहा लेकिन, उसने एक ना सुनी।
बताया कि अभी एक सप्ताह पूर्व भी इसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था तो पुलिस आई थी और दोनों पक्षों का चालान भी किया था। बताया कि मारपीट में आनंद मोहन सिंह को चोट लगी है।
मवई थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। घायलों का इलाज सीएचसी मवई में कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही हैं।