{"_id":"34ef63cfe5ebe0f727eca741498cf481","slug":"security-force-route-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स ने किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स ने किया रूट मार्च
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुटे पुलिस-प्रशासन ने रविवार की शाम संगीनों के साथ सीमा सुरक्षा बल, पीएसी व पुलिस के साथ दस्तों ने रूट मार्च किया। भारी तादाद में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स के सड़क पर उतरने से चौक चौराहों से लेकर गलियों तक हलचल रही।
दुर्गापूजा, दशहरा व मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। देर शाम भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों व गलियों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के नेतृत्व में निकले फोर्स ने जीआईसी से रूट मार्च की शुरूआत करते हुए रिकाबगंज, सिविल लाइन, चौक, सुभषनगर, फतेहगंज, जप्ती वजीरगंज आदि क्षेत्र का भ्रमण किया।