{"_id":"5ed679b18ebc3e9062521c0e","slug":"school-faizabad-news-lko5241741134","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और प्रबंधकों ने माफ की स्कूल की फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और प्रबंधकों ने माफ की स्कूल की फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। लॉकडाउन में परेशान अभिभावकों के बच्चों की फीस माफ करवाने की मुहिम चला रहे समाजसेवी नवाब सिंह को तीन स्कूलों के प्रबंधकों ने समर्थन देकर अपने-अपने स्कूल के सभी बच्चों की फीस माफ कर परेशान अभिभावकों के लिए संजीवनी का काम किया है। लेकिन अभी तक महानगर के एक भी बड़े स्कूलों के प्रबंधकों ने यह दरियादिली नहीं दिखाई है।
समाजसेवी नबाब सिंह ने बताया कि बीकापुर क्षेत्र के कोछा बाजार स्थित रामलली इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रीतम प्रकाश अग्रहरि, राम दुलार पब्लिक स्कूल खानपुर रसूलाबाद की प्रबंधक मंजू पटेल एवं गोसाईगंज के नवनीत एजुकेशनल एकेडमी इंटर कॉलेज के प्रबंधक नवनीत जायसवाल ने तीन माह अप्रैल, मई व जून माह की फीस माफ करने का ऐलान किया है।
नवनीत जायसवाल के यहां इस समय 850 बच्चे पढ़ते हैं। उनके मुताबिक राम दुलार पब्लिक स्कूल की प्रबंधक मंजू पटेल ने बताया कि उन्होंने वाहन फीस भी माफ किया है। फिलहाल यह मुहिम अभी और तेज चलाने की कोशिश जारी है।