{"_id":"5c6ec127bdec2273a74d0cae","slug":"school-bus-accident-at-hanumatnagar-in-ayodhaya-13-children-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के हनुमतनगर में गड्ढे में गिरी स्कूल बस, 13 बच्चे व परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के हनुमतनगर में गड्ढे में गिरी स्कूल बस, 13 बच्चे व परिचालक घायल
Thu, 21 Feb 2019 08:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के हनुमतनगर में एक हादसे में एक स्कूल बस गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में 13 बच्चे व परिचालक घायल हो गए। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। तेज रफ्तार बस सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर एक पेड़ से टकराकर थम गई। चालक की इस लापरवाही से नाराज भीड़ ने गुस्से में बस फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
अवध इंटरनेशनल स्कूल, आशापुर दर्शननगर की बस गुरुवार सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र के करीब 30 बच्चों को लेकर गंगौली चौरहा की तरफ जा रही थी। बच्चों की माने तो तेज रफ्तार बस जैसे ही पुरखेपुर गांव के सामने पहुंची, उसी बीच चालक नौसाद अपनी जेब से फोन निकलकर बात करने लगा। जिससे बस अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में चली गई। स्कूल बस दुर्घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान रामप्रकाश वर्मा, नीरज तिवारी, बृजेश तिवारी सहित अन्य लोग बच्चों को बस से निकालने में जुट गए। सूचना पाकर मौके पर बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए।
थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी, उप निरीक्षक इसहाक खान, ओमप्रकाश सिंह, विजय तिवारी, प्रफुल सिंह आदि ने सूझबूझ दिखाते हुए निजी वाहनों से घायल बच्चों को अभिभावक के साथ इलाज के लिए भेज दिया। चालक की इस लापरवाही से नाराज भीड़ ने गुस्से में बस फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि चालक के खिलाफ अभिभावकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और प्रतिदिन स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये बच्चे हुए घायल
हर्ष तिवारी, पलक तिवारी, प्रशंसा तिवारी, आशुतोष तिवारी, सगुन व गुनगुन निवासी गंगौली, योगेश पांडे, आद्रिका पांडे, वैष्णवी पांडे, शुभी पांडे निवासी पुरखेपुर, अंबुज ओझा निवासी अंजना, पीयूष तिवारी पुरसायें थाना महराजगंज, देवांश पुत्र गणेश तिवारी निवासी ऐमी आलापुर थाना महाराजगंज घायल हुए हैं। बस परिचालक रामअछैबर पुत्र जगई कुमहिया महराजगंज का गंभीर हालात में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।