फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sawan

दशरथ राज दुलारे पिया संग झूलैं हो......

Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
sawan
31-अयोध्या-रामवल्लाभाकुंज में झूलोनोत्सव के दौरान मौजूद महंत व अन्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी में सावन झूलनोत्सव अब शबाब पर है। भक्तों ने शुक्रवार को रामलला, हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में अपने आराध्य का दर्शन-पूजन किया तो वहीं सांझ होते ही मंदिरों के जगमोहन में सावन का उल्लास छलक पड़ा। मठ-मंदिरों में हारमोनियम एवं तबले की थाप पर गूंजती कजरी की पंक्तियां भक्तों को सम्मोहित करती प्रतीत होते हैं। शास्त्रीय संगीतज्ञ अपने गीत-संगीत के माध्यम से ठाकुर जी के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में झूलनोत्सव का रंग चटख हो गया है। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते भक्तों की संख्या सीमित है, फिर भी अयोध्या श्रावणी संस्कृति में निमग्न हैं। स्वर्गद्वार स्थित सिद्धपीठ बावन मंदिर में महंत वेदैैहीबल्लभ शरण के सानिध्य में झूलनोत्सव की अनुपम छटा बिखर रहा है। रजत हिंडोले पर विराजमान ठाकुर जी, माता किशोरी, सालिकराम भगवान को दिव्य दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे हैं। महंत वैदेही बल्लभ शरण भी भगवान को झूला झुलाकर मंत्रमुग्ध नजर आते हैं।
विज्ञापन

दशरथ राज दुलारे पिया संग झूलैं हो...घिरि-घिरि आए घुमड़ घनघोर, परे रिमझिम बूंद फुहारे.. अरे रामा चमक रही दमिनियां झूले राजा रनिया ऐ हारी.... हरे रामा रिमझिम बरसे पनियां झूले राजा रनिया रे हारी...जैसे कजरी के गीतों पर भक्त भाव विभोर कर हुए नर्तन की मुद्रा में आकर प्रभु की भक्ति में लीन होेते दिख रहे हैं। झूलन महोत्सव में दशरथ महल बड़ास्थान, कनकभवन, मणिरामदास की छावनी, कोशलेश सदन, विअहुति भवन, जानकीघाट बड़ास्थान, अशर्फी भवन, राजगोपाल मंदिर, सद्गुरूसदन, लाल साहब दरबार, बड़ाभक्तमाल आदि मंदिरों में गीत-संगीत एवं नृत्य की रसधार प्रवाहित हो रही है। प्रशासन द्वारा यातायात प्रतिबंधित करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता शर्मा के भजनों ने बांधा समां
- प्रख्यात गायिका ममता शर्मा ने गुरुवार शाम श्रीरामबल्लभाकुंज व लक्ष्मण किला में सावन गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। ममता शर्मा ने जब अपने स्वर लहरियों से सावन गीतों की प्रस्तुति शुरू की तो माहौल भक्तिमय हो उठा। राम झूलैं सजनी, झुलनवा राम झूलैं सजनी.. अरे रामा रिमझिम बरसै पनिया..झूला झूलैं सियाराम संग मैया जानकी..जैसे झूलन गीतों की प्रस्तुति से भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। भाव नर्तन की मुद्रा में आ गए। श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास व नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने गायिका ममता शर्मा का स्वागत सम्मान किया। श्रीरामबल्लभाकुंज में संचालित झूलनोत्सव का दर्शन करने के लिए सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य संत-धर्माचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed