फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   saryu aarti in ayodhya

पूर्णिमा पर्व पर हुई माँ सरयू की भव्य आरती

Tue, 12 Nov 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
saryu aarti in ayodhya
अयोध्या में पतित पावनी सरयू की आरती करते संत व मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू तट पर हुई मां सरयू की भव्य आरती भक्तों की श्रद्धा कर्षण का केंद्र बनी। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद लोगों की आस्था परवान पर है। सोमवार शाम लगभग पांच बजे से कार्तिक पूर्णिमा का मुहूर्त शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आंजनेय सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को आयोजित मां सरयू की महाआरती में शामिल होकर भक्तों ने पुण्य अर्जित किया। महाआरती से सरयू तट आलोकित हो उठा। सरयू मैया की जय एवं श्रीराम के जयकारों से पूरा सरयू तट गुंजायमान होता रहा। इस दौरान मौजूद भक्त उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

सरयू तट पर मौजूद भक्त शरद पाठक ने कहा कि मां सरयू की महाआरती में शामिल होने का क्षण सुखद है। अब तो भगवान राम के दिव्य मंदिर का मार्ग भी प्रशस्त हो चुका है। सरयू भी राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से अपने रौ में प्रवाहित होकर ये संदेश दे रही हैं कि अब संपूर्ण नगरी में उत्साह छाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित ओमप्रकाश पांडेय, पंडित नेत्रजा मिश्र, हिमांशु मिश्र सहित अन्य भक्तों ने मां सरयू की आरती कर स्वयं का जीवन धन्य किया और कहा कि अयोध्या की महिमा भगवान राम के साथ-साथ मां सरयू से भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed