{"_id":"64dd1b8e29ad9787f206d4d4","slug":"sarayu-water-level-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-1243-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाढ़ से घिरे 18 गांव, 300 परिवारों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाढ़ से घिरे 18 गांव, 300 परिवारों पर संकट
Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। बैराजों से छोड़े गए पानी के चलते सरयू में एक बार फिर से उफान तेज हो गया है। सरयू लाल निशान से 49 सेमी. ऊपर बह रही है। इसके चलते तीन तहसीलों के 18 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं, यहां के करीब तीन सौ परिवारों पर संकट मंडरा रहा है। बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं। उधर प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सरयू का जलस्तर बुधवार शाम पांच बजे 92़ 22 मीटर रिकाॅर्ड किया गया जो कि लाल निशान 92़ 73 मीटर से 49 सेमी. ऊपर है। बैराजों से करीब 2़ 15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 27 सेमी. की वृद्धि दर्ज की गई है।
सदर तहसील के पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों में कटान तेज हो गई है। रामपुर पुवारी माझा के मदराही में कटान तेज हो गई हैं। गांव के ही श्याम सुंदर का मकान कटान की जद में आ गया है, उन्होंने ऊंचे स्थान पर शरण ले ली है। गांव के जगतपाल, फतेह बहादुर निषाद, कोमल निषाद, चंद्रावती, रामनाथ, अशोक कुमार, सुनील कुमार के मकान कटान की कगार पर हैं। रामपुर पुआरी के प्रधान रमेश निषाद ने बताया कि मदराही धनई का पुरवा, गिलनट, नई दुनिया सहित छह मजरे की आबादी कटान से प्रभावित है जिसमें मदराही के लगभग सौ परिवार कटान की जद में हैं।
विज्ञापन
रूदौली प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के किनारे बसे कैथी मांझा के 35,सल्लाहपुर के 70, मुझेहना के 20,सरायनसिर के 15, अब्बूपुर के 28, कैथी के 7 महंगू का पूरवा के 65 मरौचा के 15 परिवार बाढ़ की जद में है। रौनाही तटबन्ध से होकर अब्बुपुर जाने वाला सम्पर्क मार्ग जलभराव के कारण बाधित है। एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर 24 घंटे माॅनिटरिंग हो रही है।
90 परिवारों में बांटी राहत सामग्री
रुदौली, अयोध्या। तहसीलदार राजेश वर्मा के साथ मंगलवार को कैथी मांझा गांव पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने बाढ़ पीड़ित 90 परिवारों को राहत सामग्री बांटी। प्रभावित 95 परिवारों के 484 मवेशियों के लिए पशुपालकों को भूसा भी बांटा। विधायक ने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी। नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान राम सदल आदि मौजूद रहे।
सक्रिय की गईं 10 बाढ़ चौकियां
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि सरयू के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए तीनों तहसीलों में कुल 10 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। बताया कि सदर तहसील में 6, सोहावल में 01 व रूदौली में 03 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। यहां राजस्व व अन्य विभागों के कर्मियों की तैनाती जरूरी संसाधनों के साथ की गई है।