फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sarayu sharp cut on the boom ends

सरयू में उफान थमा पर कटान हुई तेज

Fri, 08 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Fri, 08 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sarayu sharp cut on the boom ends
पूरा ब्लॉक में गांव किनारे सरयू में होती कटान। - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह भर से उफनाई सरयू का जलस्तर गुरुवार की मध्य रात्रि से घटने लगा है लेकिन शनिवार को इसमें फिर से बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 83 सेंटीमीटर दूर है। नदी में आए उफान से कछार के क्षेत्रों में पानी घुसने से हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर बढ़ने और फिर घटने से तटीय क्षेत्रों के साथ अयोध्या-बिल्वहरिघाट व चिर्राखजुरी बंधे पर कटान का खतरा गंभीर हो गया है। नदी में हो रही कटान से पूरा ब्लॉक के पिपरी संग्राम गांव का अस्तित्व खतरे में आ गया है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बारिश से सरयू में आए उफान का असर दिखने लगा है। तेज से रुक-रुक कर बढ़ रहा नदी का जलस्तर गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे 92.035 मीटर पर पहुंचकर थम गया। इसके बाद जलस्तर में गिरावट दर्ज की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, शुक्रवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 91.900 मीटर पर पहुंच गया। नदी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रही हैं। शनिवार को सुबह नदी का जलस्तर 91.950 मीटर पर पहुंचने की संभावना है।

सप्ताह भर से जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी की रफ्तार कम होने और थमने के बाद गिरावट शुरू होने से सरयू से सटे इलाकों में कटान का खतरा गंभीर हो गया है। शहर के गुप्तारघाट के तटीय मीरनघाट, निर्मली कुंड, परिक्रमा मार्ग आदि क्षेत्रों को छूकर निकल रही सरयू नदी के पानी से कटान बढ़ने लगी है।

लोग घरों के सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक के पिपरी संग्राम गांव में लगी कटान से गांव का अस्तित्व ही खतरे में आ गया है। गांव के दो परिवार का घर नदी में समा जाने के बाद अब मेवालाल व भगौती का घर कटान के मुहाने पर है।

ये परिवार अपने घर का सामान हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने तेज बहादुर निषाद ने बताया कि प्रभात सिंह पूरा, शिवलाल यादव व भाने यादव निवासी पिपरी संग्राम के खेतों में कटान होने लगी है, जिससे लहलाती फसल भी नदी में समा जा रही है।


मेवालाल बताते हैं कि नदी की धारा में घर के समाने के खतरे से वह दुखी हैं लेकिन मजबूर होकर घर उजाड़ रहे हैं। ताकि कुछ सामान तो बचाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed