फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sangh chief saw the progress of temple construction by visiting Ramlala

संघ प्रमुख ने रामलला का दर्शन कर जानी मंदिर निर्माण की प्रगति

Fri, 22 Oct 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief saw the progress of temple construction by visiting Ramlala
अयोध्या-रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेते संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को रामलला के दर्शन कर मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। वे अपराह्न करीब 3:30 बजे रामलला के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने रामलला के समक्ष माथा टेका उनकी आरती उतारी। पुजारियों ने प्रसाद देकर रामनामी ओढ़ायी। इसके बाद वे मंदिर निर्माण स्थल पहुंचे और निर्माण की प्रगति देखी।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से उन्हें मंदिर निर्माण के पूरे ले आउट सहित भावी योजनाओं से अवगत कराया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत इससे पूर्व 5 अगस्त 2020 को राममंदिर के भूमिपूजन समारोह में अयोध्या पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद वे पहली बार अयोध्या आए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राममंदिर की नींव ढलाई से लेकर रॉफ्ट ढालने की प्रक्रिया के बारे में उन्हें जानकारी दी।
कितने क्षेत्र फल में मंदिर बन रहा है। परकोटा कितने क्षेत्रफल में बनेगा। गर्भगृह स्थल कहां होगा। इन सारी चीजों से संघ प्रमुख को अवगत कराया गया। बताया गया कि नींव पर रॉफ्ट ढाली जा रही है।
अब तक आठ रॉफ्ट ढाली जा चुकी हैं। ये काम 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मोहन भागवत ने रामलला के दर्शनमार्ग पर रखे गए मंदिर मॉडल को भी देखा। संघ प्रमुख निर्माण स्थल पर स्थित कार्यदायी संस्था के कार्यालय में भी बैठे।
उन्होंने कार्यदाई संस्था एलएंडटी व टाटा के इंजीनियरों से भी मुलाकात की। इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण का पूरा ले-आउट व भावी योजनाओं के बारे में भी संघ प्रमुख को अवगत कराया। वे करीब 40 मिनट तक रामजन्मभूमि परिसर रहे इसके बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।

इससे पूर्व रामजन्मभूमि परिसर पहुंचने पर मोहन भागवत की अगुवानी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास, आदि द्वारा की गई। ट्रस्टी अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन की ओर से राममंदिर का मॉडल भेंटकर संघ प्रमुख का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed