{"_id":"60afdba48ebc3ea39c3b17e0","slug":"sampling-increased-in-rural-areas-infection-rate-decreased-faizabad-news-lko5798480127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई गई सैंपलिंग, घट गई संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई गई सैंपलिंग, घट गई संक्रमण दर
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब घट रहा है। प्रतिदिन आ रही लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण दर सप्ताह भर पूर्व की अपेक्षा कई गुना घट गई है। जबकि, राहत की बात है कि गांवों में जांच तो बढ़ाई गई है, लेकिन यहां भी मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। पिछले दो-तीन दिन में हुई जांच की रिपोर्ट इस बात की पुष्टि की कर रही है।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। शहरी इलाकों में संक्रमण कम होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में जांच का दायरा बढ़ाया गया था। मौजूदा समय में करीब 60 फीसदी नमूने ग्रामीण क्षेत्र से ही लिए जा रहे हैं। इसके लिए जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य टीमों को गांवों में घर-घर भेजकर अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है। अधिकांश सीएचसी क्षेत्र के गांवों में या तो संक्रमण के मामले सामने नहीं आ रहे हैं या इक्का-दुक्का लोग ही इसकी चपेट में देखे जा रहे हैं। तेजी से सुधर रहे इन हालात को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीएन द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को तीन गांवों पहाड़ीपुर, हरदोइया और रेवना में कोविड-19 जांच की गई। 300 लोगों में मात्र एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। इसके पहले मंगलवार को 154 लोगों की जाँच हुई थी। जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला था। बताया कि गांव में जांच करने जा रही टीमें लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
सीएचसी मयाबाजार अंतर्गत 381 लोगों की कोरोना जांच में सिर्फ मरीज ही पाया गया। बीपीएम सरवत रसूल ने बताया कि सीएचसी मया में 52, अमौनी में 81, भैरीपुर में 78, मेदिनीपुर में 76 व सीएचसी गोसाईगंज में 94 लोगों की जांच की गई। अमानीगंज सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि बुधवार को बवां, कुमारगंज बाजार व पूरे तिवारी में 240 लोगों की कोविड-19 जांच की गई।
एंटीजन किट की जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया, आरटी पीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। वहीं, सीएचसी तारुन की टीमों ने गुरुवार को तीन ग्रामसभाओं में 455 लोगों का नमूना लिया, जिसमें सिर्फ दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। फार्मासिस्ट राजेंद्र वर्मा ने बताया कि गयासपुर में 86, बेदापुर, मजरे मुक्तापुर, सेमरा में 243 व जजवारा मे 40 लोगों की जांच की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 87 लोगों की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली की टीमों ने गुरुवार को 574 लोगों की कोरोना जांच की। जिसमें सिर्फ एक पॉजिटिव मिला है। अधीक्षक डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के मियां के पुरवा में 136, पूरे लोहरा में 105, दशरथमऊ में 141, दिवाली में 102, प्रिया का पुवा में 90 लोगों की जांच की गई है।
सीएचसी बीकापुर की टीम द्वारा तीन दिन में 693 लोगों की विभिन्न गांवों में भ्रमण करके जांच की गई। जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। अधीक्षक डॉ. अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि बुधवार को 156, मंगलवार को 339 व सोमवार को 206 लोगों की जांच कराई गई है।
सीएचसी पूराबाजार क्षेत्र से संबंधित 16 गांवों में दो दिन में 604 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें सिर्फ एक मरीज ही संक्रमित पाया गया है। अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि मंगलवार को आठ गांवों के 262 लोगों की जांच में एक पॉजिटिव मिला था। जबकि, बुधवार को हुई 342 लोगों की जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है।
जिले में अब कोरोना संक्रमण थमने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण दर कम हो गई है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीमें लोगों की जांच कर रही है। जिसमें बहुत कम मामले ही कोरोना के सामने आ रहे हैं, जो राहत की बात है। फिर भी लोगों को एहतियात बरतना चाहिए और कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।-डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमओ, अयोध्या